पंजाब में 90% नगर कौंसिलों और निगमों में ‘आप की सरकार’

कपूरथला में कांग्रेस और अबोहर में भाजपा का दबदबा कायम, 6 नगर निगम में ‘आप’ का रहा कब्जा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Election Result News: पंजाब की नगर कौंसल और नगर निगम चुनावों में 90 प्रतिशत से अधिक नगर कौंसलों और निगमों में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बन गई है। कपूरथला और अबोहर नगर निगम में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 6 नगर निगमों में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया है। अबोहर नगर निगम में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है, जबकि कपूरथला में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं, मोगा, बरनाला, मोहाली, बठिंडा और पठानकोट सहित बटाला को आम आदमी पार्टी ने जीत लिया है।

पंजाब में 8 नगर निगम, 75 नगर कौंसल और 19 नगर पंचायत के 1977 वार्डों के लिए 7555 उम्मीदवार मैदान में थे। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के क्षेत्र चमकौर साहिब में कांग्रेस पार्टी ने नगर कौंसल में अपना कब्जा कर लिया। यहाँ कुल 19 में से 17 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का खाता तक नहीं खुला। धूरी में केवल 2 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि 21 सीटों में से 19 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीतीं।

ये रहे परिणाम

आम आदमी पार्टी: 954 वार्ड
कांग्रेस: 387 वार्ड
आजाद: 251 वार्ड
शिरोमणि अकाली दल: 191 वार्ड
भाजपा: 251 वार्ड
बहुजन समाज पार्टी: 7 वार्ड 
(खबर लिखे जाने तक)

Bhagwant-Mann

झाड़ू ने की सफाई, अब 2027 की तैयारी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के झाड़ू ने इन शहरी चुनावों में सभी पार्टियों की सफाई कर दी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की हालत सबसे खराब हुई है, जबकि कांग्रेस ने भी कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। भगवंत मान ने कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष अपनी हाई कमान को क्या जवाब देंगे कि उनका हल्का गिदड़बाहा चुनाव हार गया। उन्होंने कहा कि अगर इन चुनावों को हर कोई सेमीफाइनल कहता है, तो हमने इसे जीत लिया है और अब 2027 की तैयारी है, जिसमें 90 सीटों से अधिक जीत हासिल कर फिर से सरकार बनाई जाएगी।

आम आदमी पार्टी ने लूट कर हासिल की जीत: अमरेन्द्र सिंह वड़िंग 

कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंÞग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इन शहरी चुनावों को नहीं जीता, बल्कि लूट लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करते हुए पहले हमारे उम्मीदवारों की नामांकन फाइलें रद्द करवार्इं और बाद में चुनाव वाले दिन बूथ लूटकर अपने पक्ष में वोट डाला। इसके बाद जीत हासिल करने के लिए गिनती में भी हेरफेर करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इसे जीत नहीं कहा जा सकता, इसे सीधे तौर पर लूट कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि असली मुकाबला 2027 में होगा, और उस दौरान आम आदमी पार्टी को सबक सिखाते हुए सत्ता से बाहर किया जाएगा।

निकाय चुनाव: अबोहर में भाजपा एक बार फिर मेयर बनाने की तैयारी में

अबोहर। 50 सीटों में से 28 भाजपा, 20 आप, 1 कांग्रेस और 1 आजाद उम्मीदवार को अबोहर की 50 नगर निगम सीटों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। गिनती सख्त सुरक्षा प्रबंधों के तहत एसडीएम रविन्द्र सिंह अरोड़ा की निगरानी में हुई। आप के इंचार्ज अरुण नारंग और अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। गिनती के पहले दौर में छह बूथों से आप के चार उम्मीदवार और दो भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे। धर्मवीर ने वार्ड नंबर 1 से जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी की संगीत कौर ने वार्ड नंबर 2 से, मनजीत सिंह ने वार्ड नंबर 3 से, माया रानी ने वार्ड नंबर 4 से, रमेश कुमार ने वार्ड नंबर 5 से और भाजपा की लक्ष्मी देवी ने वार्ड नंबर 6 से जीत हासिल की।

Punjab Election Result News (1)

इसी तरह दूसरे दौर में वार्ड नंबर 7 से आम पार्टी के रोशन लाल, वार्ड नंबर 8 से भाजपा के रिकुल शर्मा, वार्ड नंबर 9 से भाजपा के दीपक छापोला, वार्ड नंबर 10 से आम पार्टी की गुरप्रीत कौर, वार्ड नंबर 11 से भाजपा के हरमप्रीत सिंह और वार्ड नंबर 12 से भाजपा की पूजा रानी विजयी रहीं। तीसरे दौर में वार्ड 13 से 18 तक की गिनती में भाजपा के आशीष कुमार (वार्ड 13), वार्ड 14 से आप की सरोज रानी, वार्ड 15 से भाजपा के मैनपाल, वार्ड 16 से आप की किरण रानी, वार्ड 17 से आप के बलविंदर कुमार और वार्ड 18 से आप के रमेश कुमार विजयी रहे।

सुनाम में ‘आप’ की बड़ी जीत, 19 ‘आप’, 3 आजाद और 1 भाजपा उम्मीदवार रहा विजयी

शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

सुनाम ऊधम सिंह वाला। सुनाम नगर कौंसिल चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बड़े स्तर पर जीत हासिल की है। सुनाम में कुल 23 वार्ड हैं, जिनमें वार्ड नंबर 2 से आप उम्मीदवार गुरतेज सिंह निक्का और वार्ड नंबर 6 से आप उम्मीदवार वरुण मधान पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुके थे। इसके बाद 21 वार्डों में 49 बूथों पर कुल 85 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। इन परिणामों में आम आदमी पार्टी के 17 उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि 2 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे। इस तरह कुल 19 ‘आप’ उम्मीदवार विजयी रहे।

Punjab Election Result News (2)

इसके अलावा 3 आजाद उम्मीदवार और 1 भाजपा उम्मीदवार भी जीतने में सफल रहा। वहीं अकाली दल और कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया। हालांकि कांग्रेस और अकाली दल ने संयुक्त रूप से एक साझा मोर्चा बनाकर आजाद उम्मीदवारों का समर्थन किया था। इन चुनावों के परिणाम सुबह 9 बजे से ही आने शुरू हो गए थे। एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लड्डू बांटे गए और ढोल की थाप पर भंगड़ा भी जमकर किया गया।

जबकि वार्ड नंबर 2 से आप उम्मीदवार गुरतेज सिंह निक्का और वार्ड नंबर 6 से आप उम्मीदवार वरुण मैदान (मोंटी) पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुके थे। इस प्रकार कुल 23 वार्डों में से 19 वार्डों पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया, 3 वार्डों में आजाद उम्मीदवार विजयी रहे और 1 वार्ड में भाजपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

About The Author

Ad Ad

Related Posts