जेई को घेरकर पीटने के तीन आरोपी दबोचे, जेल रवाना

एक दिन पूर्व गांव गोगवान में बिजली आपूर्ति बहाल कराकर लौट रहे अवर अभियंता पर कुछ लोगो ने कर दिया था हमला, पकड़े गए आरोपियों में पिता-पुत्र शामिल

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: एक दिन पूर्व गांव गोगवान में बिजली आपूर्ति बहाल कराकर लौट रहे अवर अभियंता को घेरकर पीटने के के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल है।

विगत गुरुवार को क्षेत्र के गांव पावटी कलां में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता प्रेमसिंह संविदाकर्मी लाइनमैन साबिर के साथ में गांव गोगवान में तालाब के किनारे रखे ट्रांसफार्मर को ठीक कराने पहुंचे थे। ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करने के पश्चात वह बाइक से वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान कैराना-झिंझाना मार्ग पर पावटी कलां बस स्टैंड के निकट कुछ लोगो ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने अवर अभियंता को बेहोश होने तक पीटा था। हमलावरों में महिला भी शामिल थी। जेई पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था, जिसने पुलिस महकमें में हलचल पैदा कर दी थी।

गुरुवार शाम को अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए भारी पुलिस-फोर्स के साथ में गांव गोगवान की गलियों में पैदल गश्त की थी। पीड़ित जेई की ओर से महिला समेत छह लोगों के विरुद्ध कोतवाली पर नामजद अभियोग पंजीकृत कराया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में नामजद असलम, मुसाहिद व अय्यूब को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में मुसाहिद व अय्यूब पिता-पुत्र बताए गए है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि अवर अभियंता पर हमले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Kairana News

About The Author

Related Posts