ईस्टर्न मिशिगन यूनिवर्सिटी अमेरिका की प्रोफेसर के मार्गदर्शन में 'डेयर टू डिज़ाइन' कार्यक्रम सम्पन्न
द न्यू हाइट्स एकेडमी में ‘डेयर टू डिज़ाइन’ कार्यक्रम सम्पन्न
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News:कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में एक सप्ताह तक चलने वाला 'डेयर टू डिज़ाइन' कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम शिरीन गांधी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, नवाचार एवं डिज़ाइन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक सोच, समस्या समाधान, समूह कार्य तथा प्रस्तुतीकरण कौशल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिरीन गांधी ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं रचनात्मक विचारों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा कि 'ऐसे अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सोचने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी इस प्रकार के कार्यक्रमों से लाभान्वित हो रहे हैं।' विद्यालय प्रधानाचार्य विवेक उपाध्याय ने कहा कि 'यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच तथा नई तकनीकों के प्रति रुचि में वृद्धि हुई है।' कार्यक्रम के सफल समापन पर विद्यालय परिवार ने शिरीन गांधी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
9.jpg)