HTET Exam Update: हरियाणा में HTET परीक्षा स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका

हरियाणा शिक्षा बोर्ड का निर्णय, HTET परीक्षा फिलहाल टली

Sarvesh Kumar Picture
Published On

नारायणगढ़ (सचकहूँ/सुरजीत कुराली)। Haryana: हरियाणा से HTET परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। 13 और 14 जून को आयोजित होने वाली HTET परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। भिवानी स्थित शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा को पोस्टपोन किया गया है। हालांकि अभी नई परीक्षा तिथियों का ऐलान नहीं किया गया है।

2.45 लाख परीक्षार्थियों को था इंतजार

इस बार पूरे हरियाणा में करीब 2.45 लाख अभ्यर्थी HTET परीक्षा देने वाले थे। परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए राज्यभर में लगभग 820 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां की गई थीं। लेकिन परीक्षा से पहले ही इसे स्थगित करने के फैसले ने अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है।

चेयरमैन बदलने के बाद लिया गया फैसला

जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने 25 मई को परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। इसके बाद उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया और उनकी जगह शंकर धुप्पड़ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। 26 मई को पदभार संभालने के बाद शंकर धुप्पड़ ने केवल तीन दिन के भीतर HTET परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने TET को बताया जरूरी

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने TET की अनिवार्यता को लेकर दाखिल रिव्यू याचिका को भी खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अध्यापक बनने के लिए TET पास करना जरूरी रहेगा। हालांकि राहत देते हुए कोर्ट ने TET पास करने की समय सीमा 2 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है।

नई तारीखों का इंतजार

फिलहाल शिक्षा बोर्ड की ओर से नई परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। अब लाखों अभ्यर्थियों को बोर्ड के अगले फैसले का इंतजार रहेगा।

Haryana

About The Author

Related Posts