जगाधरी भूमि रजिस्ट्री मामले में नगर निगम अधिकारी पर गिरी गाज, गिरफ्तारी के आदेश

जला कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री अनिल विज की कार्रवाई 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यमुनानगर में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अवैध कालोनी काटे जाने पर एक्शन लिया और अवैध कालोनी काटे जाने के दौरान तत्कालीन संबंधित रजिस्ट्रार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विज ने जगाधरी के सेक्टर-17 में भूमि के एक टुकड़े की रजिस्ट्री करने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम के संबंधित सहायक अभियंता दीपक सुखीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बता दें कि दीपक सुखीजा का तबादला हो चुका है।

बसंत नगर जगाधरी निवासी विजयदीप सिंह ने बसंत नगर के पास एचएसवीपी की जमीन में अवैध कॉलोनी काटे जाने पर डीटीपी व नगर निगम यमुनानगर द्वारा कार्यवाही करने कीे शिकायत पर एसडीएम जगाधरी ने पक्ष रखा जिस पर ऊर्जा मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि जो भी अवैध कालोनी काटी जा रही है उन पर डीटीपी द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है, इसकी जांच करवाएं। लाल द्वारा कालोनी निवासी रूड सिंह ने अवैध कब्जा हटवाने बारे शिकायत रखी। इस मामले में कार्यकारी अभियंता बिजली वितरण निगम ने रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर विज ने निशानदेही करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा गांव लवाणी, कलावड़ निवासी सिंह राम ने गैस एजेंसी द्वारा फर्जी सिलेंडर एंट्री एवं ब्लैक मार्केटिंग के संबंध में शिकायत दी।

इस अवसर पर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, साढौरा की विधायक रेणु बाला, मेयर नगर निगम सुमन बहमनी, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगर निगम आयुक्त महावीर प्रसाद, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

15 में से 7 परिवादों का मौके पर ही समाधान 

बैठक के दौरान 15 परिवाद रखे गए, जिनमें से विज ने 7 परिवादों को मौके पर ही समाधान किया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सम्मुख एचएसवीपी के सेक्टर-17, जगाधरी निवासी महेन्द्र तनेजा ने प्रॉपर्टी आईडी के भूमि के एक टुकड़े को अपु्रव कर रजिस्टरी किए जाने बारे शिकायत रखी व इस मामले में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट पर अनिल विज ने नगर निगम के सहायक अभियंता दीपक सुखीजा के खिलाफ नगर निगम आयुक्त को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

Yamunanagar News
Yamunanagar News: परिवादों को सुनते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। 

About The Author

Related Posts