सचखंडवासी सच्चे नम्र सेवादार जीत बजाज इन्सां व सचखंडवासी समायरा इन्सां को ये सराहनीय कार्य करके किया याद
शीतल जल सेवा से मिलेगी भीषण गर्मी में सब्जी विक्रेताओं, मजदूरों व राहगीरों को राहत
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। तपती गर्मी में प्यासे लोगों को राहत पहुंचाने का संकल्प जब अपनों की याद से जुड़ जाए तो सेवा और भी भावुक बन जाती है। शहर की न्यू सब्जी मंडी में बजाज परिवार ने कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश करते हुए डेरा सच्चा सौदा की प्याऊ मुहिम के तहत वाटर कूलर लगवाकर मानवता सेवा का संदेश दिया। Sirsa News
यह सेवा कार्य पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर सचखंडवासी शरीरदानी सच्चे नम्र सेवादार जीत बजाज इन्सां और उनकी पुत्रवधू सचखंडवासी समायरा बजाज इन्सां की पावन स्मृति को समर्पित किया गया। अब मंडी में सुबह से देर शाम तक मेहनत करने वाले सब्जी विक्रेता, मजदूर, रेहड़ी चालक, व्यापारी और राहगीर भीषण गर्मी में ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझा सकेंगे। गर्म हवाओं और तेज धूप के बीच यह वाटर कूलर लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनेगा।
सेवा कार्य के शुभारंभ अवसर पर परिवार के सदस्यों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर मानवता भलाई के इस कार्य की शुरूआत की। इस दौरान सचखंडवासी सच्चे नम्र सेवादार जीत बजाज इन्सां की धर्मपत्नी वीना बजाज इन्सां, पुत्र साजन बजाज इन्सां, रजत बजाज इन्सां, पुत्रवधू शाही बेटी महक इन्सां सहित बजाज परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे। परिजनों ने भावुक स्वर में कहा कि अपनों की याद में किया गया सेवा कार्य हमेशा दिलों में जीवित रहता है। Sirsa News
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से जरूरतमंदों की सेवा करने का भाव मिला है और गर्मी के मौसम में शीतल जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। सब्जी मंडी प्रधान और व्यापारियों ने भी बजाज परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे सेवा कार्य समाज को नई प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि अपनों की स्मृति को मानवता भलाई से जोड़ना वास्तव में अनुकरणीय कदम है। ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने कहा कि सचखंडवासी जीत बजाज इन्सां हमेशा मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहते थे। प्याऊ मुहिम के तहत वाटर कूलर लगाकर परिवार ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस सेवा कार्य को बेहद सराहनीय बताया। Sirsa News