शिक्षा और रोजगार
कुएं पर पानी भरने गई तीन बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत
दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल
3 Children Death: रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, गैरतगंज तहसील के ग्राम सगौर में तीन बच्चियां गांव से कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया और तीनों गहरे पानी में समा गईं। घटना के समय वहां मौजूद एक अन्य बच्ची ने घबराकर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। Raisen News
सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर हादसा पानी भरने के दौरान हुआ बताया जा रहा है। प्रशासन भी मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। Raisen News