डबवाली में तहसीलदार को मिले रजिस्ट्री का अधिकार, प्रोपर्टी डीलरों ने सीएम को सौंपा मांगपत्र

रजिस्ट्री में प्रोपर्टी डीलरों को आ रही दिक्कत

Manmohan Picture
Published On

डबवाली(सच कहूँ/सुभाष)। दि डबवाली प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मांग पत्र सौंपकर आॅनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना के निवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। Sirsa News

एसोसिएशन के प्रधान करनैल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हरियाणा सरकार के आॅनलाइन और पेपरलेस रजिस्ट्री पोर्टल में तहसील डबवाली की कई जमाबंदियों का खाना काश्त रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। इसके चलते संबंधित जमीनों की रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही हैं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ज्ञापन में कहा गया कि रजिस्ट्री कार्य प्रभावित होने से प्रोपर्टी कारोबार पर असर पड़ रहा है। कई सौदे लंबित पड़े हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।  एसोसिएशन ने मांग की कि आॅनलाइन पोर्टल में मौजूद त्रुटियों को जल्द दूर कर रजिस्ट्रियां सुचारु रूप से शुरू करवाई जाएं। इसके अलावा डबवाली तहसील में तहसीलदार को भी रजिस्ट्री के अधिकार दिए जाएं, ताकि काम में तेजी लाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव टेक सिंह, कोषाध्यक्ष दर्शन लाल अनेजा, गिरीश वधवा, सुरेंद्र सिंगला, जोगा सिंह, कुलदीप सिंह, गौरव बांसल और नरेश वधवा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts