Drug Smuggler Arrested: युवक से 2.65 ग्राम हेरोइन बरामद
गश्त के दौरान पकड़ा गया युवक, पूछताछ में नशा सेवन के लिए खरीदने की बात कबूली
Drug Smuggler Arrested: हनुमानगढ़। तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 2.65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तलवाड़ा झील थाना प्रभारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि को कस्बा तलवाड़ा झील और थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। Hanumangarh News
रात करीब 8.20 बजे टीएलडब्ल्यू नहर पटरी क्षेत्र में एक युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक वापस मुड़कर कच्चे रास्ते की ओर जाने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम मुकेश (32) पुत्र जग्गा सिंह सिकलीगर निवासी वार्ड नम्बर 9, गुरुद्वारा के पास, तलवाड़ा झील बताया।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके लोवर की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक थैली बरामद हुई, जिसमें हल्के भूरे रंग का डलीनुमा पदार्थ मिला। पुलिस के अनुसार जांच और पूछताछ में उक्त पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर इसकी मात्रा 2.65 ग्राम निकली। Hanumangarh News
आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से बताया कि वह नशे का सेवन करता है और कुछ दिन पहले उसने सतपाल उर्फ पालू पुत्र तारासिंह रायसिख निवासी डूडियांवाली हाल सिलवाला खुर्द तहसील टिब्बी से 1800 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से चार ग्राम हेरोइन खरीदी थी।
आरोपी के अनुसार बरामद मात्रा में से कुछ नशा वह पहले ही सेवन कर चुका था। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण का अनुसंधान उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार टिब्बी थाना के एसआई हरबंश लाल को सौंपा गया है। पुलिस अब मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जगदीश सिंह, एएसआई हरीसिंह, हेड कांस्टेबल महादेव, कांस्टेबल पवन कुमार एवं गिरीराज शामिल रहे। Hanumangarh News