ब्लॉक कल्याण नगर के मा. सुनील इन्सां ने अपने पिता की बरसी पर किया ये सराहनीय काम
रक्तदान कर किया मानवता का भला
Blood Donation: सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक कल्याण नगर के सुखचैन कॉलोनी निवासी मा. सुनील इन्सां ने अपने पिता की 34वीं पुण्यतिथि पर बीते दिवस शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में पहुंचकर जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। इस बार सुनील इन्सां ने 22वीं बार रक्तदान किया। ब्लड सेंटर की ओर से सुनील इन्सां को मेडल पहनाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।