जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बाइकों के ऊपर ट्रक पलटने से हुआ हादसा

Manmohan Picture
Published On

agadhri-Paonta National Highway Accident: प्रतापनगर/ यमुनानगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। हरियाणा के यमुनानगर जिले में जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालढांग के पास मक्के से भरा एक ट्रक दो बाइकों पर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। Pratapnagar News

जानकारी के अनुसार चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान लकड़ी और रिपेयरिंग का काम करते थे। परिवार ने रेणुका जी मंदिर जाने की योजना बनाई थी। राजेंद्र की बहन का देवर फूल सिंह भी गांव दौलतपुर से उनके साथ गया था। राजेंद्र की दोनों बेटी फूल सिंह की बाइक पर बैठी थीं, जबकि पत्नी ऊषा दूसरी बाइक पर राजेन्द्र के साथ थीं।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे परिवार दो बाइकों पर सवार होकर घर से निकला था। परिवार हंसी-खुशी सफर कर रहा था और कलेसर जंगल का अधिकांश हिस्सा पार कर लालढांग के पास पहुंच चुका था। यहां से हिमाचल प्रदेश की सीमा शुरू होती है। इसी दौरान ढलान और तीखे मोड़ पर सामने से आ रहा मक्के के बोरों से लदा ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और हिचकोले खाते हुए रॉन्ग साइड में चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने ट्रक से बचने की कोशिश की, लेकिन सड़क किनारे लगी रेलिंग और पहाड़ी के कारण वे फंस गये। कुछ ही क्षणों में ट्रक दोनों बाइकों पर पलट गया। हादसे में ऊषा बाइक से दूर जा गिरीं, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन बाकी चार लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। मृतकों की पहचान चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान (45), उनकी पुत्री सिमरन उर्फ सिम्मी (14) और मिनल उर्फ मिनी (12) तथा गांव दौलतपुर निवासी फूल सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र की पत्नी ऊषा (40) गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About The Author

Related Posts