शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में लहराया परचम
हासिल किया दूसरा स्थान
गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना परचम लहराते हुए शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, श्रीगुरुसर मोडिया की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में एक बार फिर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजस्थान के झुंझुनू जिले के चिडावा के जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में 23 से 27 मई तक आयोजित की गयी प्री सुब्रतो कप वेस्ट जोन फुटबॉल प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर कब्जा जमा ट्राफी हासिल की। Sri Gurusar Modia News
विद्यालय पहुंचने पर टीम का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रशासिका डॉ. नवजोत कौर गिल तथा प्राचार्या मि. सोनल इन्सां ने छात्राओं के इस प्रदर्शन की सराहना की तथा छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है, जो छात्राओं की मेहनत अनुशासन और टीम भावना से संभव हुआ है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी कठिन परिश्रम करते हुए आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। Sri Gurusar Modia News