गुरुग्राम नागरिक अस्पताल में भारी लापरवाही उजागर

मरीजों की फाइलों में अधूरी जानकारी, जांच में खुली पोल

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों के इलाज और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा (डीजीएचएस) और एमडीएनएचएम की टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण करने पर पता चला कि डॉक्टर मरीजों की फाइलों में इलाज संबंधी जरूरी विवरण सही ढंग से दर्ज नहीं कर रहे। कई प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयों और उनकी मात्रा स्पष्ट रूप से लिखने के बजाय केवल मुहर लगाई गई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों सहित कई मरीजों को पर्याप्त उपचार और जानकारी दिए बिना ही रेफर किया जा रहा है। अस्पताल की रेफरल दर भी असामान्य रूप से अधिक पाई गई। निरीक्षण टीम ने देखा कि आपातकालीन विभाग के बाहर वाहन खड़े थे और मरीजों को सीधे रेफर करने की प्रक्रिया जारी थी। अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों के ओपीडी कार्ड पत्थरों से दबाकर कतार में रखे जा रहे थे। टीम ने इसे बेहद खराब और अस्वीकार्य प्रबंधन बताया तथा तत्काल उचित कतार प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा राउंड रजिस्टरों की जांच में पाया गया कि डॉक्टरों और पर्यवेक्षक अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षणों का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज नहीं किया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सभी व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Gurugram News:

Civil Hospital Gurugram
Gurugram News: नागरिक अस्पताल गुरूग्राम।

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल।

About The Author

Related Posts