रानियां में पानी की डिग्गी में युवक का शव मिलने से सनसनी
गांव सैनपाल कोठा का मामला
Haryana Crime: रानियां (सच कहूँ न्यूज)। रानियां थाना क्षेत्र के गांव सैनपाल कोठा में एक 28 वर्षीय युवक का शव खेत में बनी पानी की डिग्गी में मिला है। युवक एक दिन पहले घर से लापता हो गया था। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो सैनपाल कोठा का ही निवासी था। Sirsa News
परिजनों के अनुसार, हरविंद्र बीते दिन से लापता था। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने रानियां थाने में हरविंदर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हरमीत सिंह नामक व्यक्ति के खेत में बनी पानी की डिग्गी में हरविंद्र का शव बहता हुआ देखा गया।
जानकारी अनुसार, हरविंद्र सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। ग्रामीणों और परिजनों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि मानसिक परेशानी के चलते युवक ने डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। Sirsa News