Haryana Roadways Employees Protest: लंबित भत्तों के लिए रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी
जल्द नहीं हुआ समाधान तो बनाई जाएगी आंदोलन की रूपरेखा
Haryana Roadways Employees Protest: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सांझा मोर्चा हरियाणा रोडवेज (Joint Front, Haryana Roadways) के आह्वान पर सरसा डिपो में सुबह 9 बजे से 3 बजे तक कर्मचारियों की मांगों रात्रि भत्ता, अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता, मेडिकल बिल, शिक्षा भत्ता आदि देय भत्ते समय पर न देने के विरोध में जम कर प्रदर्शन किया और डिपो प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में मंच का संचालन हेमंत पारीक व सुरेंद्र डूडी ने किया। Haryana Roadways News
इस अवसर पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन से प्रधान, रिछपाल सिंह संधू, उप प्रधान आत्मा राम बेनीवाल, राज्य कमेटी सदस्य लादू राम लूना, शिवराज बराड़, सुरेंद्र रानियां, सचिव सुरेंद्र बैरागी और संयुक्त कर्मचारी संघ से महासचिव चमन स्वामी, वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप पावड़ा, प्रधान सतवीर कड़वासरा, सचिव प्रवीन, सतपाल जयप्रकाश, स्वतंत्र यूनियन से भारत भूषण, सचिव जितेंद्र किरार, भारतीय मजदूर संघ से वरिष्ठ उप प्रधान विकास, प्रधान सुरेंद्र निरानिया और एसकेएस से सचिव सतपाल, रोहताश व सैकड़ों अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि सरसा डिपो के कर्मचारियों का 2024 का नाइट भत्ता बकाया पड़ा है ओवरटाइम 8,9 महीनों का बकाया पड़ा है। मेडिकल बिल, एलटीसी, एजूकेशन एलायंस आदि देय भत्ते कर्मचारियों को समय पर नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सरसा डिपो ट्रैफिक मैनेजर सुधीर और संस्थान प्रबंधक रत्नलाल को संयुक्त रूप से सौंपा। दोनों अधिकारियों ने जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का समाधान करवाने का आश्वास दिया। वहीं सांझा मोर्चा सरसा ने डिपो प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 14 जून को एक गेट मीटिंग करके आगामी आंदोलन का कार्यक्रम बनाया जाएगा। Haryana Roadways News