Suspended: पुलिस विभाग में खलबली! कालांवाली सीआइए प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

नशा तस्करों के साथ थी सांठ-गांठ

Manmohan Picture
Published On

ओढां, राजू। डबवाली की एसपी जसलीन कौर की कारवाही ने पुलिस विभाग में हडकंप मचा रखा है। शुक्रवार देर सांय चार पुलिस कर्मियों पर सस्पेंड की गाज गिरी है। इन कर्मचारियों में सीआइए प्रभारी कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार, एवीटी स्टाफ में तैनात हवलदार रमेश बिश्नोई, एएनसी डबवाली में तैनात एएसआइ राजेंद्र कुमार, सीआइए डबवाली में तैनात एएसआइ बलवान के नाम शामिल है। वहीं नशा मुक्ति टीम से एएसआई मदन लाल को लाइन हाजिर किया गया है। Sirsa News

सूत्रों के मुताबिक उक्त कर्मचारियों की नशा तस्करों के साथ सांठ गांठ का होना बताया जा रहा है। बीते दो दिन पूर्व भी एसपी ने एक एसए व होमगार्ड के जवान सहित दो लोगों की एक कथित विडियो वायरल होने पर सस्पेंड किया था। तो वहीं कुछ दिन पहले भी डबवाली सीआइए प्रभारी को भी इसी तरह की एक ओडिओ वायरल होने पर सस्पेंड किया था। एसपी की इस कारवाही के बाद पूरी जिला पुलिस में खलबली मची हुई है। एसपी ने इस कारवाही से पुलिस कर्मचारियों को ये स्पष्ट संदेश दिया है की पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी को बक्शा नहीं जाऐगा।

एसए व होमगार्ड को भेजा न्यायिक हिरासत में

डबवाली शहर में तैनात सुरक्षा अभिकर्ता (एसए) इंद्रपाल को निलंबित कर दिया था। मेडिकल संचालक से दो हजार रुपये की जबरन वसूली के आरोप में उसे निलंबित किया गया था। सीसीटीवी वायरल हुई थी। एसए एएसआइ इंद्रपाल सिंह व होमगार्ड के जवान वीरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Sirsa News

About The Author

Ad Ad

Related Posts