डबवाली में युवक मृत मिला, घर में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय बॉबी

पुलिस ने जांच शुरू की, परिजनों और आसपास के लोगों से जुटाई जा रही जानकारी

Manmohan Picture
Published On

डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित शिवनगर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। घटना का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शिवनगर निवासी 17 वर्षीय बॉबी पुत्र प्रकाश सिंह घर के एक कमरे में मृत अवस्था में मिला। Sirsa News

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट के एंबुलेंस चालक कुलवंत सिंह ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों को लेकर परेशान बताया जा रहा था। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में शामिल था। उसके पिता प्रकाश सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। एसएचओ देवीलाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Sirsa News

About The Author

Ad Ad

Related Posts