Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

रानियां के इस किसान परिवार को सौपा गया 5 लाख का चेक

किसान सुरक्षा योजना के तहत मार्केट कमेटी कार्यालय रानियां में सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित

Manmohan Picture
Published On

रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के तहत संचालित किसान एवं खेतिहर मजदूर सुरक्षा योजना-2013 के अंतर्गत सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय रानियां में सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं हल्का प्रतिनिधि शीशपाल कंबोज ने गांव सादेवाला निवासी दिवंगत किसान अनिल कुमार के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। Sirsa News

गौरतलब है कि 25 वर्षीय अनिल कुमार की 27 मार्च 2026 को खेत में थ्रेसर से सरसों निकालते समय हुए हादसे में मृत्यु हो गई थी। योजना के तहत स्वीकृत सहायता राशि का चेक उनकी माता सरोज बाला को सौंपा गया। इस अवसर पर शीशपाल कंबोज ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित मोहन पोपली, पैक्स चेयरमैन सुभाष कंबोज, मनीराम छापोला, पूर्व सरपंच राजेंद्र कंबोज, ब्लॉक समिति सदस्य सोनू कंबोज, यादविंद्र बणी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts