Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Free Medical Camp: श्रीगुरूसर मोडिया के शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल में अनेक मरीजों ने मुफ्त चिकित्सा कैंप का उठाया लाभ

चेक-अप कैम्प में विभिन्न रोगों से सम्बन्धित 69 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया

Manmohan Picture
Published On

Free Medical Camp: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यो के तहत शाह सतनाम जी जनरल हस्पताल श्रीगुरूसर मोडिया द्वारा नि:शुल्क मेडिकल चेक-अप कैम्प का आयोजन सोमवार को गाँव उम्मेवाला में किया गया। इस चेक-अप कैम्प में विभिन्न रोगों से सम्बन्धित 69 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। नेत्र रोग विभाग से दीप सिंह द्वारा 45 मरीजों को नेत्र रोगों से सम्बन्धित परामर्श नि:शुल्क दिया गया। वही 13 चयनित मरीजों के सफेद मोतिया के ऑपरेशनन श्रीगुरुसर मोडिया अस्पताल में नि:शुल्क किए जाएँगे।

वहीं जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम बिश्नोई के द्वारा 21 मरीजों को हार्ट, शुगर, बीपी, लीवर, पेट के समस्त रोगों से,वहीं दंत रोग विभाग से रामपरवेश ने 3 मरीजों को दंत रोगों से सम्बन्धित परामर्श नि:शुल्क दिया। इस दौरान कुल 36 प्रकार की पेशाब व खून जांचों के विशेष पैकेज 4 मरीजों द्वारा बुक करवाये गये यह पैकैज 4500 की बजाय मात्र 1500 रुपए में उपलब्ध होगा। इस शिविर की ग्राम पंचायत उम्मेवाला के प्रशासक मोहनलाल ने भूरि-भूरि प्रंशसा की। इस शिविर में सच्चे नम्र सेवादार पाल सिंह इन्सां, कुनणराम इन्सां आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts