Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

Kurukshetra Train Derailment: कुरुक्षेत्र में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, खंभा टूटा, बिजली सप्लाई ठप

कुरुक्षेत्र में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेल संचालन प्रभावित

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra Train Derailment: कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के नजदीक कैथल की ओर जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से होकर कैथल की ओर स्थित अडाणी के साइलो सोलू माजरा जा रही थी। सोमवार दोपहर को तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। डीरेलमेंट के कारण डिब्बों के पहियों को नुकसान पहुंचा। कई पहिए पटरी छोड़कर जमीन में धंस गए, जबकि एक पहिया रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। डिब्बों की टक्कर से बिजली का खंभा झुक गया, जिससे उस ट्रैक की ओवरहेड इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित हो गई। कई अन्य खंभे भी डिब्बों की चपेट में आ गए।

इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक और बिजली लाइन की जांच शुरू की। साथ ही रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाकर ट्रैक बहाली का काम शुरू कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हडकंप मच गया। खंभा टूटने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई व कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन करनाल स्टेशन पर खड़ी रही। अमृतसर से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस और मुंबई से अमृतसर आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से चली। पठानकोट-दिल्ली ट्रेन भी लगभग एक घंटे लेट हो गई।

हादसे के कारणों को ढूंढने में जुटी रेलवे 

वहीं अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरूआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम था। सीएम सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत विशेष ट्रेन को रवाना करने पहुंचे थे।

Kurukshetra Railway Accident
Kurukshetra Train Derailment: कुरुक्षेत्र में पटरी से नीचे उतरी मालगाड़ी व टेडा हुआ खंभा, रेलवे लाईन पर बाधित बिजली को सुचारू करते कर्मचारी। 
Kurukshetra Train Derailment
Kurukshetra Train Derailment: कुरुक्षेत्र में पटरी से नीचे उतरी मालगाड़ी व टेडा हुआ खंभा, रेलवे लाईन पर बाधित बिजली को सुचारू करते कर्मचारी। 

About The Author

Related Posts