Punjab

पंजाब पुलिस ने की पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आईईडी के साथ दो संदिग्ध काबू
Punjab Education News: फीस वृद्धि पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, स्कूलों की मनमर्जी पर लगी रोक
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज
मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

Welfare Work: 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर नेत्रदानी मदन लाल इन्सां को दी श्रद्धांजलि

ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन की ओर से श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ/सुशील कुमार)। शाह सतनाम जी मार्ग स्थित धालीवाल पैलेस में बुधवार को प्रीत नगर गली नंबर-4 निवासी सचखंडवासी नेत्रदानी मदन लाल इन्सां की पावन स्मृति में ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन की ओर से श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में सचखंडवासी के परिजनों सहित बड़ी संख्या में साध-संगत एवं सच्चे नम्र सेवादारों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। Sirsa News

नामचर्चा का शुभारंभ प्रीत नगर जोन के प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने पवित्र इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर किया। इसके उपरांत कविराजों ने चेतावनी एवं नाम महिमा से संबंधित भजन-शब्द प्रस्तुत कर संगत को प्रभु भक्ति और नाम सुमिरन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादार रामकिशन बजाज इन्सां ने कहा कि सचखंडवासी मदन लाल इन्सां ने इस संसार से विदा होने के बाद भी नेत्रदान कर दो अंधेरी जिंदगियों में रोशनी भरने का महान कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और मदन लाल इन्सां का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। बाद में पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए तथा नाम सुमिरन के साथ नामचर्चा का समापन किया गया।

इस दौरान ब्लॉक कमेटी की ओर से नेत्रदान के पुनीत कार्य के लिए सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं सचखंडवासी मदन लाल इन्सां को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत 11 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित किया। इस सेवा कार्य की उपस्थित साध-संगत ने सराहना की। Sirsa News

About The Author

Related Posts