फतेहाबाद की ढाणी बिंजा लांबा की बेटी सिमरन ने बढ़ाया जिले का मान

बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। गांव ढाणी बिंजा लांबा की होनहार बेटी सिमरन ने भारतीय सेना की मेडिकल शाखा में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार, गांव और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। चार वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद जब वह अपने गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। Fatehabad News

हरकोफेड के चेयरमैन वेद फूला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। सिमरन के दादा चौधरी भगवाना राम कूंट और पिता नायब सूबेदार पृथ्वी सिंह ने बताया कि सिमरन बचपन से ही देश सेवा का सपना देखती थीं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, हिसार कैंट में हुई। पढ़ाई के साथ-साथ वह एनसीसी गतिविधियों में भी सक्रिय रहीं और बी प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

वर्ष 2021 में आयोजित मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में सिमरन ने 150 में से 150 अंक प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद उनका चयन भारतीय सेना में हुआ और उन्होंने बेंगलुरु स्थित एयरफोर्स कमांड हॉस्पिटल से चार वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। सिमरन के चाचा एवं उपमंडल कृषि अधिकारी सरसा डॉ. राकेश कूंट ने बताया कि बेंगलुरु में आयोजित कमीशनिंग सेरेमनी के दौरान सिमरन ने परेड का नेतृत्व किया और अपने बैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई। Fatehabad News

About The Author

Related Posts