Punjab

पंजाब पुलिस ने की पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आईईडी के साथ दो संदिग्ध काबू
Punjab Education News: फीस वृद्धि पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, स्कूलों की मनमर्जी पर लगी रोक
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज
मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

Haryana Railway News: हरियाणा के इन जिलों के जमीन मालिक होंगे मालामाल, जानिये वजह

Haryana Railway News: हरियाणा के इन जिलों के जमीन मालिक होंगे मालामाल, जानिये वजह

Sach Kahoon Picture
Published On

खरखौदा ।हरियाणावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में एक नई रेलवे परियोजना पर काम तेज होने जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पलवल, मानेसर और सोनीपत को जोड़ने वाला लगभग 126 किलोमीटर लंबा रेल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 5700 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह नया रेल कॉरिडोर हरियाणा के औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों को आपस में जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। खासतौर पर IMT मानेसर और इसके आसपास के इलाकों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर रेल संपर्क से उद्योगों, व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

इन क्षेत्रों में बनेंगे नए रेलवे स्टेशन

प्रस्तावित रेल कॉरिडोर के तहत कई नए रेलवे स्टेशन विकसित किए जाएंगे। इनमें सोनीपत, तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, IMT मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल शामिल हैं।

इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

इस रेल परियोजना का सीधा लाभ हरियाणा के पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर और सोनीपत जिलों को मिलेगा। नई रेलवे लाइन से यात्रियों का सफर आसान और तेज होगा, वहीं माल परिवहन को भी मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

जमीनों के दाम बढ़ने की उम्मीद

रेल कॉरिडोर बनने के बाद इसके आसपास के क्षेत्रों में जमीनों की मांग बढ़ सकती है। बेहतर कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं के चलते रियल एस्टेट सेक्टर को भी फायदा मिलने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि कॉरिडोर के आसपास स्थित गांवों और कस्बों में जमीनों के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विकास को मिलेगी नई रफ्तार

नई रेलवे लाइन केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास का भी बड़ा माध्यम बनेगी। इससे उद्योगों को बेहतर लॉजिस्टिक्स सुविधा मिलेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आसपास के इलाकों का तेजी से विकास होगा। यह परियोजना हरियाणा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About The Author

Related Posts