Rajasthan Railway News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रीमियम अब दौड़ेगी नॉन स्टॉप
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु रेलसेवा का संचालन
जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रिमियम रेलसेवा (वाया मदार-आदर्शनगर बाईपास ) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09707, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रिमियम रेलसेवा दिनांक 03 जून 2026 से 24 जून 26 तक (04 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक बुधवार को 19.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। Rajasthan Railway News
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09708, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रिमियम रेलसेवा दिनांक 04.06.26 से 25.06.26 तक (04 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरूवार को 15.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.45 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा नॉन स्टॉप है और मार्ग में सिर्फ परिचालनिक कारणों से चित्तौड़गढ़, रतलाम एवं सूरत स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 फर्स्टमय सेकेंड एसी, 02 सेकेंड एसी, 08 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 04 द्वितीय शयनयान, 01 पेन्ट्रीकार एवं 02 पॉवरकार डिब्बें सहित कुल 19 डिब्बें होंगे। Rajasthan Railway News