सीएम नायब सैनी ने आदमपुर पहुंच, पौधारोपण करके दी पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को श्रद्धांजलि

जन प्रेरणा समाधि स्थल पर पहुंचकर परिक्रमा की तथा भजनलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

Published On

आदमपुर (सच कहूँ/मुकेश)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आदमपुर पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने जन प्रेरणा समाधि स्थल पर पहुंचकर परिक्रमा की तथा भजनलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने समाधि स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक दुड़ाराम, रेणुका बिश्नोई तथा भव्य बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। Adampur News

About The Author

Related Posts