Bushehr Drone Attack: ईरान का एयर डिफेंस सक्रिय, मार गिराया अमेरिकी ड्रोन, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव
बुशहर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
Iran-US Tensions: तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति उभरती दिखाई दे रही है। ईरान के दक्षिणी प्रांत बुशहर में गुरुवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया। ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने संदिग्ध गतिविधि का पता लगाते हुए एक अमेरिकी ड्रोन को निशाना बनाया और उसे निष्क्रिय कर दिया। Bushehr Drone Attack
स्थानीय सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बुशहर क्षेत्र के निकट हवाई सीमा में घुसपैठ की आशंका के बाद मिसाइल प्रणाली सक्रिय की गई। इसके साथ ही दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों में भी सैन्य गतिविधियां तेज हो गईं। कुछ रिपोर्टों में यह दावा किया गया कि ईरानी बलों ने रणनीतिक इलाकों की ओर मिसाइलें दागीं, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।
ईरानी समाचार माध्यमों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बताया गया कि कुछ जहाज बिना पूर्व समन्वय के समुद्री मार्ग से गुजरने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद चेतावनी स्वरूप कार्रवाई की गई। यह इलाका वैश्विक तेल आपूर्ति के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। Bushehr Drone Attack
उधर, बंदर अब्बास क्षेत्र में कई विस्फोटों की खबरों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि अमेरिकी सेना ने रातभर ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका की ओर से इन कार्रवाइयों को अपने सैनिकों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा से जोड़ा गया है। इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा किया।
साथ ही, दोनों देशों के बीच जारी अप्रत्यक्ष वार्ताओं में आर्थिक प्रतिबंधों और फ्रीज फंड को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि हाल ही में लंबे संघर्ष के बाद युद्धविराम लागू किया गया था, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में अविश्वास और सैन्य गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। पाकिस्तान की मध्यस्थता में कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, हालांकि अब तक किसी स्थायी समाधान पर सहमति नहीं बन पाई है। Bushehr Drone Attack