Sirsa News: सबसे बड़ा ईमान, रुपयों से भरा पर्स देखकर भी नहीं डौला गिंदड़ां का किसान

नहर में मिला पर्स असली मालिक को सौंपकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

Manmohan Picture
Published On

खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव गिंदड़ां निवासी किसान रघुवीर कालवा ने नहर में मिले नगदी और जरूरी दस्तावेजों से भरे पर्स को उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। किसान के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। किसान रघुवीर ने बताया कि वीरवार को उसकी सिंचाई की बारी थी। जब वह नहर पर पहुंचकर मोगा साफ कर रहा था, तभी उसे पानी में एक पर्स मिला। पर्स में 5110 रुपए की नगदी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। Sirsa News

पर्स की जांच करने पर उसमें एक कागज पर मोबाइल नंबर लिखा मिला। इसके बाद रघुवीर ने तुरंत उस नंबर पर संपर्क कर पर्स मालिक को सूचना दी। पर्स मालिक डीसी सिंह के गांव गिंदड़ां पहुंचने पर किसान रघुवीर कालवा ने गांव के राय सिंह गोदारा की मौजूदगी में नगदी और सभी दस्तावेज सुरक्षित हालत में उन्हें सौंप दिए। डीसी सिंह ने बताया कि वह नहर पर नहाने गया था, जहां गलती से उसका पर्स पानी में बह गया था। पर्स वापस मिलने पर उन्होंने किसान रघुवीर कालवा का आभार जताया और उनकी ईमानदारी की सराहना की। इस मौके पर रघुवीर कालवा, राय सिंह गोदारा, डीसी सिंह सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts