Punjab

Attack on BJP Leader: पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा नेता पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई से नाकाम हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी
पंजाब पुलिस ने की पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आईईडी के साथ दो संदिग्ध काबू
Punjab Education News: फीस वृद्धि पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, स्कूलों की मनमर्जी पर लगी रोक
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

अधिवक्ता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

वसीकानवीस की मौत के मामले में आया नया मोड़

Manmohan Picture
Published On

Hanumangarh News: हनुमानगढ़। वसीकानवीस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में रावतसर थाना पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार रावतसर के वार्ड नम्बर 12 निवासी प्रेम कुमार सांगवाल पुत्र लिखमाराम कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई ओमप्रकाश सांगवाल तहसील एवं उपखंड न्यायालय परिसर रावतसर में चैम्बर नम्बर 11 में वसीकानवीस का कार्य करता था। ओमप्रकाश तथा उसकी पत्नी मंजू दोनों दिव्यांग हैं।

आरोप है कि न्यायालय परिसर में कार्यरत अधिवक्ता टिंकूराम सुडा उर्फ अर्जुन राम सुडा कई दिनों से ओमप्रकाश को परेशान कर रहा था तथा उसकी टाइपिंग मशीन भी उठवा दी थी, जिससे उसका रोजगार प्रभावित हो गया। रिपोर्ट के अनुसार 2 जून को ओमप्रकाश ने अपने मोबाइल फोन से पत्नी मंजू के मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर अधिवक्ता पर परेशान करने का आरोप लगाया और आत्महत्या करने की बात कही। 

इसके बाद मंजू ने फोन पर ओमप्रकाश से बात की, जहां उसने बताया कि वह लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और उसने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। सूचना मिलने पर ओमप्रकाश का भाई गोविन्दराम बताए गए स्थान वेयर हाउस अग्रसेन धर्मशाला के पास पहुंचा, जहां ओमप्रकाश की हालत गंभीर थी।

उसे पहले राजकीय अस्पताल रावतसर और बाद में गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल हनुमानगढ़ रेफर किया गया। उपचार के दौरान 3 जून की सुबह करीब 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई प्रेम कुमार ने अधिवक्ता टिंकूराम सुडा उर्फ अर्जुन राम सुडा तथा अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक मुकेश को सौंपी है। मामले की जांच जारी है। 

About The Author

Related Posts