महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र का परिंडा अभियान जारी, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में लगाए परिंडे

भीषण गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया अभियान

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। भीषण गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की ओर से गुरुवार को गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में परिंडा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वीरा केन्द्र की अध्यक्ष कंचन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र की कमांडेंट प्रियंका कड़वासरा रहीं। इस मौके पर परिंडे लगाए गए तथा पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने लोगों से भी अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने तथा जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की। मुख्य अतिथि प्रियंका कड़वासरा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र सामाजिक सरोकारों से जुड़े अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहा है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेजुबान पक्षियों की ओर कम ध्यान दे पाते हैं, ऐसे में परिंडा अभियान जीवों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वीरा केन्द्र की ओर से लगाए गए परिंडों में नियमित रूप से पानी भरवाया जाएगा ताकि पक्षियों को निरंतर राहत मिल सके। प्रो. सुमन चावला ने कहा कि नौतपा और भीषण गर्मी के कारण पक्षियों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र पिछले एक माह से लगातार परिंडे लगाने का अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए पक्षियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने कहा कि पक्षियों की रक्षा करना केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का भी हिस्सा है। गर्मी के दिनों में पानी की एक छोटी-सी व्यवस्था भी हजारों पक्षियों के जीवन को बचा सकती है। इस मौके पर मंजुला गर्ग, डॉ. अनीता शर्मा, मंजू दत्ता, श्वेता बाबर, रितिका, मीना गर्ग, पायल छाबड़ा, एंजल जैन, गुरविंद्र कौर, हरविंद्र कौर एवं लक्ष्यिता सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

About The Author

Latest News

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब - केजरीवाल
अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान
Kaithal News: डीसी अपराजिता की ‘प्यारी बेटी’ मुहिम के तहत अब सफल बेटियां बनेंगी गांवों की रोल मॉडल
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, श्रीगुरुसर मोड़िया की एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण

Related Posts