Shivratan Khadgawat Passes Away: प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन खड़गावत का निधन, शहर में शोक की लहर

लंबे समय से थे अस्वस्थ, जयपुर में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस

Published On

Shivratan Khadgawat Passes Away: हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी शिवरतन खड़गावत का गुरुवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ वर्षांे से अस्वस्थ चल रहे थे और जयपुर में उनका उपचार जारी था। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हनुमानगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। Hanumangarh News

खड़गावत परिवार के सदस्य शाम को पार्थिव शरीर के साथ जयपुर से हनुमानगढ़ पहुंचे। अंतिम संस्कार शुक्रवार को प्रात:काल किया जाएगा। शिवरतन खड़गावत न केवल उद्योग जगत की एक प्रतिष्ठित हस्ती थे, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने अपने व्यवसायिक जीवन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनहित कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सहज व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति समर्पण के कारण वे सभी वर्गों में सम्मानित और लोकप्रिय थे।

उनके निधन पर उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अनेक संगठनों ने इसे हनुमानगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शिवरतन खड़गावत के निधन से हनुमानगढ़ ने एक सम्मानित उद्योगपति, समाजसेवी और जनप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी ओर से किए गए सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts