Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

Farmers News: किसानों को बड़ी राहत : एमएसपी पर गेहूं खरीद की अवधि बढ़ी

6 जून तक बढ़ाई खरीद अवधि, खरीद केन्द्रों को आवंटित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Manmohan Picture
Published On

Farmers News: हनुमानगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं बेचने से वंचित रह गए किसानों को राहत देते हुए राजस्थान सरकार ने गेहूं खरीद की अवधि बढ़ा दी है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार अब पंजीकृत किसानों से एमएसपी पर गेहूं की खरीद 6 जून तक की जाएगी। Hanumangarh News

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त (पंचम) महावीर प्रसाद व्यास की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रबी विपणन सीजन (आरएमएस) 2026-27 के तहत जिन पंजीकृत किसानों का गेहूं खरीदना शेष है, उनसे 6 जून तक खरीद सुनिश्चित की जाए। विभाग ने सभी क्रय केन्द्रों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य खरीद पोर्टल पर आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप ही गेहूं की खरीद करें। निर्धारित लक्ष्य से अधिक खरीद करने से पहले विभाग की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी अन्य सभी दिशा-निर्देश यथावत लागू रहेंगे। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से हनुमानगढ़ जिले सहित प्रदेश के हजारों किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जो विभिन्न कारणों से अब तक अपना गेहूं समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाए थे। खरीद अवधि बढ़ने से किसानों को अपनी उपज एमएसपी पर बेचने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

हालांकि किसान संगठनों की ओर से पिछले कुछ दिनों से एमएसपी पर गेहूं खरीद की अवधि 30 मई से बढ़ाकर 30 जून तक करने की मांग की जा रही थी। दूसरी तरफ, किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाया जाता तो पंजीयन करवाने वाले सभी किसानों की गेहूं की खरीद 30 मई तक हो सकती थी। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts