Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

BMW प्लांट से रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

प्रिंस खान के इशारे पर BMW प्लांट में धमकी भरा पर्चा छोड़ने वाला गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

बोकारो (एजेंसी)। Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में बीएमडबल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने और वहां के प्रबंधक धमकी देने के मामले में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के एक गुर्गे गिरफ्तार किया है। 

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी ने गैंग के निर्देश पर धमकी भरा पर्चा तैयार कर कंपनी परिसर में छोड़ा था और बाद में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-2सी, बोकारो निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। उसे डुमरी क्षेत्र के बेरमो मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को बालीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीएमडब्ल्यू प्लांट के प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह ने औद्योगिक थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। 

बता दें कि धनबाद के वासेपुर निवासी गैंगस्टर प्रिंस खान ने पाकिस्तान में शरण ले रखी है और वहां से झारखंड के कई इलाकों में गैंग ऑपरेट कर रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। 

डीएसपी ने बताया कि मामले के अनुसंधान के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस राकेश कुमार तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के एक अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर उसने अपने हस्तलेखन में धमकी भरा पर्चा तैयार किया था। 

जांच में यह भी सामने आया है कि इस कार्य के एवज में प्रिंस खान की ओर से आरोपी के दो बैंक खातों में कुल 1.50 लाख रुपए भेजे गए थे। पुलिस इस वित्तीय लेन-देन और गैंग के अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस को मोबाइल से प्रिंस खान के साथ हुई व्हाट्सएप कॉल और बातचीत के रिकॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं। 

Bokaro News

About The Author

Related Posts