Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

15 लाख रुपए उधार लेकर चेक देने के बाद मुकरने का आरोप

पीलीबंगा निवासी पर जंक्शन थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। उधार लिए गए 15 लाख रुपए की राशि लौटाने के लिए दिए गए चेक के अनादरित होने तथा बाद में भुगतान से कथित रूप से साफ इनकार करने के मामले में जंक्शन थाना पुलिस ने पीलीबंगा क्षेत्र के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। Hanumangarh News

यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ के आदेश पर प्राप्त इस्तगासे के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार परिवादी विनोद कुमार (43) पुत्र रामनारायण बिश्नोई निवासी चक 21 एमओडी तहसील पीलीबंगा ने न्यायालय में प्रस्तुत इस्तगासे में बताया कि उसकी आरोपी इन्द्र कुमार पुत्र मनीराम बिश्नोई निवासी चक 4 एचडीपी, हरदयालपुरा तहसील पीलीबंगा से पुरानी जान-पहचान थी। इसी विश्वास के चलते आरोपी ने उससे 15 लाख रुपए उधार मांगे और सुरक्षा के तौर पर पोस्ट डेटेड चेक देने की बात कही।

इस्तगासे के अनुसार विनोद कुमार ने राजेश बिश्नोई और रणजीत सिंह की मौजूदगी में आरोपी को 15 लाख रुपए उधार दे दिए। इसके बदले आरोपी ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, धान मंडी गोलूवाला शाखा के खाते से 3-3 लाख रुपए के पांच पोस्ट डेटेड चेक जारी किए। परिवादी ने बताया कि उसने इनमें से राशि 3 लाख रुपए का एक चेक भुगतान के लिए अपने बैंक में प्रस्तुत किया, लेकिन चेक का भुगतान नहीं हुआ। बैंक की ओर से 11 जुलाई 2022 को चेक अनादरित (डिशऑनर) कर वापस लौटा दिया गया।

बाद में पता चला कि संबंधित बैंक पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो चुका था। परिवादी का आरोप है कि उसने आरोपी से नया चेक जारी करने या भुगतान करने का कई बार आग्रह किया, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। हाल ही में हुई एक पंचायत में जब भुगतान की मांग की गई तो आरोपी ने कथित रूप से राशि लौटाने और नया चेक देने से इनकार कर दिया।

विनोद कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने शुरुआत से ही धोखाधड़ी की नीयत से पैसे लिए और बाद में उन्हें हड़प लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई इकबाल पठान को सौंपी गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts