Cleanliness Campaign: नन्हे हाथों ने दिया बड़ा संदेश! खिलौनों की उम्र में पढ़ाई के साथ-साथ झाड़ू थाम पेश की मिसाल

पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति कर रहे जागरूक

Published On

Cleanliness Campaign: सरसा। आज के दौर में जहां छोटे बच्चों के हाथों में आमतौर पर खिलौने और खेलकूद की सामग्री दिखाई देती है, वहीं कुछ बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छता अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाकर समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। ये नन्हे विद्यार्थी अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संदेश देते हुए स्वयं सफाई कार्य में भाग ले रहे हैं। Sirsa News

आज मंगलवार को उपकार कॉलोनी के बच्चों ने कॉलोनी के आस पास साफ़ सफाई करके समाज को बड़ा सन्देश दिया है। बच्चों का मानना है कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि घर, विद्यालय और आसपास का क्षेत्र साफ रहेगा तो बीमारियों का खतरा कम होगा और सभी लोग बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे। यही सोच उन्हें छोटी उम्र में भी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बना रही है।

विशेष बात यह है कि ये बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व को अपने दैनिक जीवन में भी उतार रहे हैं। वे न केवल स्वयं सफाई करते हैं, बल्कि अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं। बच्चों का कहना है कि उन्हें सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता की प्रेरणा डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से मिली है।

इन्हीं मूल्यों को अपनाते हुए वे स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं। इन नन्हे कदमों से यह संदेश मिलता है कि यदि बचपन से ही स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित की जाए, तो आने वाली पीढ़ी एक बेहतर, जागरूक और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है। 

UPkaar

About The Author

Related Posts