Punjab
एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय में NABL प्रत्यायन विषयक प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों एवं तकनीकी कार्मिकों को NABL प्रत्यायन के प्रति जागरूक करना
SKN Agricultural University: श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के अनुसंधान निदेशालय द्वारा साबी में गुणवत्ता परिषद भारत (Quality Council of India) के सहयोग से विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं के NABL प्रत्यायन विषयक प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। SKN Agricultural University News
कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं से जुड़े संकाय सदस्यों एवं तकनीकी कार्मिकों में NABL प्रत्यायन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्रयोगशाला गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष (कृषि) डॉ. डी. के. गोठवाल तथा अनुसंधान निदेशक डॉ. उम्मेद सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. उम्मेद सिंह ने कहा कि एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं का प्रत्यायन गुणवत्तापूर्ण प्रयोगशाला प्रथाओं, गुणवत्ता प्रबंधन एवं सुदृढ़ दस्तावेजीकरण प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएं अनुसंधान एवं परीक्षण कार्यों की विश्वसनीयता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। SKN Agricultural University News
अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष डॉ. डी. के. गोठवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता में सुधार से पीएचडी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को उच्च स्तरीय अध्ययन एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने विश्वविद्यालय में आधुनिक एवं प्रमाणिक प्रयोगशाला व्यवस्था विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में गुणवत्ता परिषद भारत, नई दिल्ली के विश्लेषक मृणाल कक्कड़ ने NABL एवं QCI के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत परिचय दिया।
वहीं सीएफडब्ल्यूटी, मुंबई के संस्थापक एवं निदेशक नीरज कांत पाण्डेय ने ‘गुणवत्ता यात्रा’ प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत NABL प्रत्यायन से जुड़े विभिन्न पहलुओं, चुनौतियों, प्रक्रियाओं, लाभों एवं गुणवत्ता संबंधी मुद्दों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा NABL प्रत्यायन की प्रक्रिया, आवश्यक मानकों एवं गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रयोगशाला संचालन एवं गुणवत्ता मानकों से जुड़े विभिन्न प्रश्नों पर चर्चा हुई। डॉ. भूमि राज्यगुरु(संयुक्त निदेशक, एनएबीआई – क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI), उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. एन. के. गुप्ता, डॉ. शैलेश गोदिका, डॉ. बी. एल. जाट, डॉ. रोशन चौधरी, डॉ. बसंत दादरवाल, महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, विभिन्न इकाइयों के प्रभारी अधिकारी, संकाय सदस्य एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. हिना सहीवाला ने मंच संचालन किया। अंत में डॉ .एस एस शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। SKN Agricultural University News
About The Author