Chittorgarh Incident: चित्तौड़गढ़ में ओवरब्रिज के नीचे ट्रॉले से गिरा कंटेनर

सौभाग्य से कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया

Manmohan Picture
Published On

Chittorgarh Incident: चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर परिषद कार्यालय के निकट ओवरब्रिज के नीचे मुड़ते समय एक ट्रेलर पर रखा भारी कंटेनर अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के समय मार्ग पर आवाजाही जारी थी, लेकिन सौभाग्य से कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। Chittorgarh News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर जैसे ही पुलिया के पिलर से टकराया, वह तेज आवाज के साथ सड़क पर आ गिरा। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि कुछ सेकंड का भी अंतर होता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने वाहन चालक के प्रति नाराजगी जताई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित थाने ले जाया गया।यातायात पुलिस और प्रशासन ने बाद में क्रेन की सहायता से कंटेनर हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद मार्ग को दोबारा चालू कराया जा सका। कई घंटों तक इलाके में यातायात प्रभावित रहा। इस घटना के बाद शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी बड़े वाहन लगातार प्रवेश कर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है। Chittorgarh News

About The Author

Related Posts