महाराजा अग्रसेन पार्क में स्थापित वाटर कूलर आमजन को समर्पित

विधायक गणेश राज बंसल बोले-जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य, समाज के ऐसे प्रयास हैं प्रेरणादायी

Published On

Water Cooler Installed in Park: हनुमानगढ़। भीषण गर्मी के बीच आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जंक्शन स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क के आरोग्य भवन के बाहर नए वाटर कूलर का लोकार्पण कर उसे जनसेवा के लिए समर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल रहे, जबकि अध्यक्षता अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल ने की। Hanumangarh News

इस मौके अवसर पर विधायक गणेश राज बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान के बीच राहगीरों, पार्क में आने वाले लोगों तथा आमजन को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सराहनीय सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है और अग्रवाल समाज समिति का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने समाजसेवी रिंकू गर्ग, प्रेम गर्ग, प्रहलाद शर्मा, रमन गर्ग, गोपाल जिंदल, डॉ. पीसी बंसल, कर्मचंद अरोड़ा, तरसेम जिंदल, बाबूराम चमड़िया, हेमेंद्र चमड़िया, सुभाष मित्तल, अमृतलाल गोयल, आशीष गोयल, नरेश गर्ग, महावीर बंसल सहित सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल ने बताया कि आरोग्य भवन में वाटर कूलर की कमी के कारण लोगों को पेयजल संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इसे देखते हुए समिति और दानदाताओं के सहयोग से यह वाटर कूलर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रही है और भविष्य में भी जनकल्याण के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि समाजसेवी रिंकू गर्ग एवं अन्य दानदाताओं के सहयोग से स्थापित यह वाटर कूलर गर्मी के दिनों में हजारों लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराएगा और जनसेवा की मिसाल बनेगा। कार्यक्रम में नगर परिषद एक्सईएन रामप्रसाद मीणा, आयुर्वेद उपनिदेशक तीर्थदास, योगाचार्य दुर्गा स्वामी, योगाचार्य संदीप कुमार, रविंद्र डालमिया, हरपाल गर्ग, प्यारेलाल बंसल, मुकेश मित्तल, सुरेश मित्तल, सुदेश गोयल, दीपक वर्मा मौजूद रहे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts