एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) की पुनर्स्थापन कार्य प्रगति पर

एक जून से प्रारंभ होंगी कमीशनिंग गतिविधियाँ

Manmohan Picture
Published On

जयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को राज्य सरकार, HPCL Rajasthan Refinery Limited (एचआरआरएल) तथा Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपीसीएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पचपदरा रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट-सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्यों एवं रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मौजूद एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप तेजी से प्रगति पर हैं। Rajasthan News

उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 से कमीशनिंग गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएंगी तथा रिफाइनरी से विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी आगामी कुछ सप्ताहों में प्रारंभ होने की संभावना है। समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि रिफाइनरी की अन्य प्रमुख इकाइयां — डीजल हाइड्रोटीटिंग यूनिट (डीएचडीटी), प्रोपलीन फ्लूड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट (पीएफसीसीयू), डिलेड कोकिंग यूनिट (डीसीयू) एवं मोटर स्पिरिट ब्लॉक (एमएस ब्लॉक) भी कमीशनिंग के उन्नत चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि रिफाइनरी में उत्पादन शुरू होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की भूमिका और अधिक सशक्त होगी। Rajasthan News

About The Author

Related Posts