मकान से सोना-चांदी व घरेलू सामान चोरी

किरायेदार और उसके साथी पर संदेह, पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज

Published On

हनुमानगढ़। एक मकान से सोना, चांदी, धार्मिक सामग्री और घरेलू सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टाउन की इन्द्रा कॉलोनी, गली नम्बर 2 निवासी 73 वर्षीय श्यामाकांत पांडे पुत्र कुलदीप पांडे ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि वह पंडिताई का कार्य करते हैं और कुछ समय पूर्व धार्मिक कार्य से बौद्धगया (बिहार) गए हुए थे। Hanumangarh News

इस दौरान उन्होंने अपने मकान का एक हिस्सा सहजीपुरा निवासी रवि पुत्र राजेश कुमार को किराये पर दे रखा था। आरोप है कि रवि ने अपनी ओर से राहुल नामक एक युवक को भी अपने साथ रहने के लिए रख लिया था। परिवादी ने बताया कि उनके मकान के एक कमरे में बड़े बक्से में चांदी, सोने की धार्मिक सामग्री तथा अन्य घरेलू सामान सुरक्षित रखा हुआ था।

12 मई को उनका पुत्र संजीव पांडे मकान की देखरेख के लिए बेंगलुरु से हनुमानगढ़ आया तो सामान गायब मिला। पूछताछ करने पर किरायेदार रवि ने चोरी की जानकारी होने से इनकार किया और राहुल पर शक जताया। परिवादी का आरोप है कि रवि और राहुल ने आपसी मिलीभगत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया हो सकता है।

शिकायत के अनुसार चोरी हुए सामान में चांदी के 42 सिक्के (कुल 420 ग्राम), चांदी का कमंडल, चांदी का कमरबंद, करीब 5 ग्राम वजन की सोने की राधा-कृष्ण प्रतिमा, पीतल के बड़े और छोटे टोपिये, तांबे के लोटे, गैस सिलेंडर, कूकर, थालियां, प्लेटें तथा अन्य धार्मिक एवं घरेलू सामग्री शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान एएसआई राजवीर सिंह को सौंपा है। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts