Blood Donation: एक भाई का जन्मदिन, दूसरे भाइयों ने किया रक्तदान

जरुरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर दिखाई इंसानियत

Manmohan Picture
Published On

हिसार (सच कहूँ/श्याम सुंदर सरदाना)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की मानवता भलाई की शिक्षाओं से प्रेरित होकर विशाल बजाज इन्सां और वरुण बजाज इन्सां ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया। विशाल बजाज इन्सां ने बताया कि जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए दोनों भाइयों ने रक्तदान करने का निर्णय लिया, जिससे जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका। Hisar News

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। रक्त मिलने पर मरीज के परिजनों तथा चिकित्सकों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद मरीज की सहायता के लिए हांसी ब्लॉक के सेवादार प्रेमी कृष्ण इन्सां ने भी रक्तदान कर मानवता सेवा का परिचय दिया। Hisar News

About The Author

Related Posts