बेजुबान पशु-पक्षियों को उपलब्ध करवाया दाना-पानी व हरा चारा 

यूथ वीरांगनाओं ने बेजुबानों के लिए की विशेष पहल

Published On

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। यूथ वीरांगनाएं इकाई पटियाला ने पक्षियों, बंदरों और बेसहारा जानवरों की देखभाल के लिए एक विशेष पहल की। इसके तहत पक्षियों के लिए दाना-पानी, बंदरों को फल तथा गायों सहित अन्य पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूथ वीरांगनाओं ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर समाज कल्याण से जुड़े कार्य करती रहती है और यह अभियान लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को यूथ वीरांगनाओं ने यह विशेष सेवा कार्य डियर पार्क, डकाला रोड के निकट आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई तथा उनके लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के सकोरे भी रखे। वहीं बीड़ क्षेत्र में रहने वाले बंदरों के लिए केले सहित अन्य फलों का प्रबंध किया गया। इसके अतिरिक्त बेसहारा पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था भी की गई। इस मौके अमन, रीना, कोमल, आरजू, ममता, मनीषा, जसप्रीत, मोना, अनीता, जपिन्द्र, अनुराधा, सुखप्रीत, मनजीत, मधु, सिमरन, हरजीत और शांति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Patiala

About The Author

Related Posts