Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

सूरज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

हांसी सूरज हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो आरोपी गिरफ्तार; जांच जारी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के हिसार मार्ग स्थित एनएच-10 मार्केट में 31 मई को हुए चर्चित सूरज हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की जांच अभी जारी है।

गौरतलब है कि एनएच-10 स्थित जोकी शोरूम के प्रबंधक सूरज की कुछ युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के भाई दीपक जैन की शिकायत पर थाना सदर हांसी में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी साहिल बामल निवासी हिसार और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद सीआईए और थाना सदर हांसी की टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी।

इसी कड़ी में एसटीएफ हिसार के टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अनुप और थाना सदर हांसी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव निवासी दुर्गा कॉलोनी, हिसार और रवि निवासी दुर्गा कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मुख्य आरोपी साहिल बामल के करीबी मित्र हैं और हत्या की वारदात में शामिल थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी गौरव के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, घटना में प्रयुक्त हथियार तथा पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Hansi News

About The Author

Related Posts