जिले में पहले दिन सख्त माहौल में संपन्न हुई आरक्षी भर्ती परीक्षा 

डीएम एसएसपी ने एग्जामिनेशन सेंटर का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Sarvesh Kumar Picture
Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: जनपद में आज सोमवार से प्रारंभ हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी शुचिता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले में 6 सेंटर बनाए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा दाऊदयाल महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने केंद्र के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र में स्थापित कंट्रोल रूम का विशेष रूप से निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को देखा।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों के भीतर और बाहर की हर गतिविधि पर तीसरी आंख से लगातार और पैनी नजर रखी जाए। केंद्र पर 384 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 305 उपस्थित रहे, जबकि 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केंद्र पर तैनात पुलिस बल और चेकिंग टीम को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों को परीक्षा समाप्ति तक पूरी गंभीरता और सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Firozabad News

About The Author

Related Posts