मोहाली में पुलिस-नशा तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल

मोहाली में नशा तस्करों से आमना-सामना, पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी घायल

Published On

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: मोहाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। गोली एसएचओ की गाड़ी पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जसकरण और लखविंदर घायल हो गए, जबकि गगन को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें दो कांस्टेबल घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना मिलते ही मोहाली के एसपी भी मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ और आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी संदीप हंस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mohali News
Mohali News: अस्तपताल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।

About The Author

Related Posts