Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

सीमा पार हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

Sarvesh Kumar Picture
Published On

चंडीगढ़ (एजेंसी)। Chandigarh News: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार अवैध हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक अफगान नागरिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए दी है। 

पंजाब डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो गुप्त स्थानों के माध्यम से अवैध हथियारों की खेप की आपूर्ति करता था। बरामद हथियार कथित तौर पर आपराधिक तत्वों को आगे वितरण के लिए दिए जा रहे थे।

आरोपियों के खिलाफ इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन और अमृतसर के गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके और आगे की बरामदगी और गिरफ्तारियों का पता लगाया जा सके।

इसके पहले 3 जून को पंजाब डीजीपी की ओर से बताया गया था कि पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अंतरराज्यीय हथियार और ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2.225 किलोग्राम हेरोइन, छह अत्याधुनिक पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सीमा पार सक्रिय तस्करों के सीधे संपर्क में थे। उन्हें पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के माध्यम से हेरोइन की खेप प्राप्त होती थी, जिसे बाद में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद किए गए हथियार अत्याधुनिक श्रेणी के हैं। इन हथियारों का इस्तेमाल गंभीर आपराधिक घटनाओं में किया जा सकता था।

4 जून को पंजाब डीजीपी के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से किए गए पोस्ट में बताया गया था, "ऑपरेशन के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया, जिससे एसएएस नगर में महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की एक नापाक साजिश को नाकाम कर दिया गया।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध का सफाया करने और पूरे राज्य में शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Chandigarh News

About The Author

Related Posts