Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

नन्ही गुरलीन के जन्मदिन पर हरियाली का संकल्प, पार्षद दंपति ने किया पौधरोपण

हर खुशी के मौके पर लगाएं एक पौधा: मनिंदर कौर व जसविंद्र जस्सी मान

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: वार्ड नंबर-2 की पार्षद मनिंदर कौर और उनके प्रतिनिधि जसविंद्र जस्सी मान ने अपनी पुत्री गुरलीन के चौथे जन्मदिन को अनोखे और प्रेरणादायक तरीके से मनाते हुए पौधरोपण किया तथा राहगीरों के लिए ठंडे व मीठे जल की छबील लगाकर सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश देते हुए लोगों से विशेष अवसरों को यादगार बनाने के लिए पौधे लगाने की अपील की। पार्षद मनिंदर कौर ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम समाज को प्रकृति से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है, जिसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। पार्षद प्रतिनिधि जसविंद्र जस्सी मान ने कहा कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह, धार्मिक आयोजन या अन्य किसी भी खुशी के अवसर पर पौधरोपण करना एक ऐसी पहल है जो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार वर्ष में कम से कम एक पौधा भी लगाए और उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने बच्चों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर उन्हें यादगार बनाएं। साथ ही समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देते हुए जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण के कार्यों में भी भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा इससे लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होगा। इस मौके पर पूर्व फौजी कुलवंत सिंह, सिंगरा सिंह मान, टेकचंद मान, सतनारायण व छोटे बच्चे मौजूद रहें l

Pehowa News

About The Author

Related Posts