महेंद्र सिंह इन्सां का मरणोपरांत शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान
डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी का मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए परिजनों ने किया शरीर दान
रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। Ratia News: डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए रतनगढ़ ब्लॉक के गांव महमदकी के एक डेरा श्रद्धालु परिवार ने अपने पारिवारिक सदस्य के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर सराहनीय कार्य किया है। इस पार्थिव शरीर पर मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी नई-नई रिसर्च करेंगे और समाज की सेवा करेंगे।
जानकारी के अनुसार गांव महमदकी निवासी 83 वर्षीय महेंद्र सिंह इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का चलते हुए जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का निर्णय लिया था। उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए उनके पुत्र तरसेम, गुरमीत, जगपाल, बेटी मूर्ति, रानी कौर, पौते सुखचैन, रामफल, लक्ष्मी, जसमीत, तथा अन्य परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च हेतु मेडिकल कालेज में दान कर दिया। मृतक के निवास स्थान से परिजनों, रिश्तेदारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों, क्षेत्रवासियों तथा बड़ी संख्या में साध संगत ने शरीरदानी महेंद्र सिंह इन्सां अमर रहे और शरीरदान महादान के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। हरियाणा स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार हरदीप सिंह इन्सां व उत्तम इन्सां ने बताया कि मृत्यु के बाद शरीर को मिट्टी में मिल जाना होता है।
उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने श्रद्धालुओं को ऐसी पवित्र शिक्षा दी है कि वे मृत्यु के बाद भी किसी के काम आ सकें। इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक जगजीवन, पूर्व सरपंच तुलसी इन्सां, पूर्व सरपंच राजेंद्र कुमार नीटा, दर्शन, अंग्र्रेज, पवन, दलबीर इन्सां, जसबीर, प्रीत, उॉ सतनाम, केवल, रंगा, बलवंत, कालीचरण व शाह सतनाम जी ग्रीन एस संगठन के भाई-बहन उपस्थित थे।
