Punjab

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर अर्जुन त्यागी ने किया पौधारोपण, युवाओं को दिया हरित भविष्य का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर उस्मानपुर में अर्जुन त्यागी ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सी.एस. अर्जुन त्यागी ने विधानसभा पिहोवा के गांव उस्मानपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं युवाओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अर्जुन त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

अर्जुन त्यागी का बयान

जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर हम सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। एक पौधा लगाकर हम न केवल पर्यावरण को बचाने में योगदान देते हैं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। मैं सभी युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाएं और हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।”

उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हरफूल सिंह, प्रवीण सरपंच, हरपाल सिंह राणा, कालू बाजवा, गुरदीप सिंह, अशोक कुमार (युवा संगठन), हरदीप सिंह, गुरमुख सिंह, सेवा राम, देशराज, ज्योति राम, सिकंदर राम सहित अनेक कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

Pehowa News

About The Author

Related Posts