Punjab

मुनीम पर 35 हजार रुपए हड़पने और रजिस्टर ले जाने का आरोप

ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। न्यायालय के आदेश पर जंक्शन थाना पुलिस ने एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की शिकायत पर उसके पूर्व मुनीम सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार सनसिटी (रिचवुड कॉलोनी) निवासी सुखजीवन राय उर्फ भोलू पुत्र इन्द्रमोहन ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि वह न्यू गुप्ता ट्रांसपोर्ट कंपनी, जोड़कियां फाटक, जंक्शन का संचालक है। उसकी फर्म में अनिल कुमार उर्फ जग्गा पुत्र चांदकिशन अरोड़ा निवासी वार्ड नम्बर 5, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जंक्शन मुनीम के रूप में कार्यरत था। Hanumangarh News

इस्तगासे में आरोप लगाया गया कि 10 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2025 तक नौकरी के दौरान आरोपी ने फर्म के लेन-देन का काम संभाला। इसी दौरान मई 2024 में एक ट्रक भाड़े की 35600 रुपए की राशि अपने खाते में डलवाकर हड़प ली तथा अन्य रकम भी गबन कर ली। आरोप है कि आरोपी फर्म का डेली रजिस्टर और खाता रजिस्टर भी अपने साथ ले गया और बाद में नौकरी छोड़ दी।

परिवादी का कहना है कि रकम और रजिस्टर वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। 23 मार्च 2026 को हुई पंचायत में आरोपी ने कथित रूप से रुपए और रजिस्टर लौटाने से इनकार कर दिया। इसके अगले दिन 24 मार्च को आरोपी दो अन्य व्यक्तियों के साथ ट्रांसपोर्ट कार्यालय में पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

आरोप है कि जाते समय जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर जंक्शन थाना पुलिस ने अनिल कुमार उर्फ जग्गा व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई कलवंत सिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts