Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

गुरुग्राम में स्टंटबाजी करते थार चालक का साढ़े 26 हजार रुपये का चालान कटा

गुरुग्राम में सड़क पर स्टंटबाजी, थार चालक पर भारी जुर्माना

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: सड़क पर चलती थार गाड़ी में स्टंटबाजी करने वाले युवक पर कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने साढ़े 26 हजार रुपये का चालान काट दिया। युवक ने काले रंग की थार कार में स्टंटबाजी की वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने मंगलवार को बताया कि जब वीडियो वायरल होकर पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई की।

वायरल वीडियो के आधार पर वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि यह घटना सेक्टर-60 स्थित लेमन ट्री होटल के सामने की है। वीडियो में युवक काले रंग की थार को तेज रफ्तार में चलाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी से पूरे स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड किया गया। करीब 15 सेकेंड के वीडियो में युवक पहले हाईस्पीड में थार को सडक पर दौड़ाता नजर आता है। इसके बाद वह ड्राइविंग साइड की खिड़की खोलकर बाहर की ओर झुकते हुए स्टंट करता दिखाई देता है। कुछ ही समय बाद वह वाहन को तेजी से लेफ्ट और राइट दिशा में मोड़ते हुए लेन बदलता है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गीत भी बज रहा है। पुलिस के अनुसार युवक ने न तो सीट बेल्ट लगाई हुई थी और न ही यातायात नियमों का पालन किया। 

Thar Car
Gurugram News: गुरुग्राम में बीच सड़क चलती थार कार में स्टंटबाजी करता युवक।

About The Author

Related Posts